हाथरस: गांव बसगोई में खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने काटकर किया घायल, जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर
सासनी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बसगोई में खेत में काम कर रहे एक युवक के पैर में अचानक से एक काले सांप ने काटकर घायल कर दिया परिजनों द्वारा युवक को हाथरस के जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर 2:30 बजे के लगभग लाया गया है प्रथम उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए युवक को अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर किया है