शंभूगंज: विरनौधा गांव में सरकारी भवन बनने से दर्जनो घरों का रास्ता बंद, रास्ते की मांग को लेकर प्रदर्शन
विरनौधा गांव में सरकार भवन का निर्माण होने से दर्जनो घर के लोगो का निकलने का रास्ता बंद हो रहा है। रास्ता बंद होते देखा बुधवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे दर्जनों से ज्यादा महिलाओं ने एक जुट होकर शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए रास्ता देने की मांग की। साथ ही सीओ जुगनू रानी से भी मिलकर रास्ता देने की मांग की। सीओ ने कहा जांच करने की बात कही है।