शारदा नगर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई शनिवार शाम 5:00 बजे देखने को मिली है। नगर निगम की टीम ने शारदा नगर में अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान क्षेत्र के व्यापारियों ने नगर निगम के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि उनके साथ मारपीट की गई है हमें माफिया बना दिया गया।