अररिया: जीरो माइल के पास से एक कार से 155 बोतल विदेशी शराब को पुलिस ने किया बरामद, कारोबारी फरार
Araria, Araria | Mar 29, 2024 अररिया नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जीरो माइल के पास से एक कार से विभिन्न ब्रांड के 155 बोतल विदेशी शराब को बरामद करने में सफलता पाई है. वही कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. जानकारी देते हुए नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.