अररिया: रहिका टोला के समीप बाइक से असंतुलित होकर गिरे जाने से बाइक सवार घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 28, 2024 अररिया के रहिका टोला के समीप मोटरसाइकिल से असंतुलित होकर गिर जाने के कारण बाइक सवार एक व्यक्ति तनवीर आलम बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉ प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया है।