अररिया: गिदवास के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
Araria, Araria | Mar 29, 2024 अररिया-रानीगंज मार्ग पर गिदवास के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। चिकित्सक ने घायल बाइक सवार की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।