बरेली: बरेली को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, GIC ऑडिटोरियम का बदला नाम, पं. राधेश्याम कथावाचक की प्रतिमा का किया अनावरण
बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा सांस्कृतिक संदेश देते हुए जीआईसी ऑडिटोरियम का नाम बदलकर 'पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मृति भवन' कर दिया। इस दौरान उन्होंने महान साहित्यकार और रामकथा के अमर कथावाचक पंडित राधेश्याम कथावाचक की प्रतिमा का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज अपनी विरासत का सम्मान करता है, वही विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है।