हरदा: पूछताछ के बाद बुजुर्ग की मौत, जिला अस्पताल के बाहर परिजनों का हंगामा, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, जांच की मांग
Harda, Harda | May 3, 2026 हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में गोवंश हत्या मामले की जांच के बीच एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। पिपल्याकला निवासी रामदास कोरकू को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।