राजमहल थाना क्षेत्र के योगिचक सरकंडा गांव निवासी मिथुन कुमार पासवान को उनका खोया हुआ मोबाइल राजमहल थाना पुलिस ने बरामद कर बुधवार को अपराह्न करीब 4 बजे उन्हें सौंप दिया है। जिसकी जानकारी राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि मिथुन कुमार पासवान ने अपना मोबाइल गुम होने की सूचना राजमहल थाना में दी थी।