ज्ञानपुर: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत
भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक मिठाई लाल ज्ञानपुर की तरफ से गोपीगंज की तरफ जा रहे थे तभी गिरधरपुर में वो ऑटो की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक सरई राजपूतानी के निवासी बताए गए हैं।