महाराजपुर: गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने चार गुमशुदा लोगों को ढूंढकर उनके परिवार वालों को सौंपा
गढ़ीमलहरा थाना पुलिस के द्वारा चार गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया है। गढ़ीमलहरा थाने में चारों इंसानों के गुम होने की शिकायत की गई थी जिनमें महिला और पुरुष दोनों थे। जिनको पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है। इस मामले की जानकारी गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने आज 6 अक्टूबर शाम 5:00 बजे दी है।