सिरोही: स्वरूपगंज के भगवती जनरल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दी दबिश, घी में मिलावट की आशंका के चलते भरे सैम्पल
Sirohi, Sirohi | Oct 13, 2024 स्वरूपगंज के भगवती जनरल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर घी में मिलावट की आशंका को लेकर सैम्पल लिये। मिलावट खोरों पर नकेल कसने को लेकर चलाए जा रहें अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय खाद्य सुरक्षा टीम ने भगवती जनरल स्टोर पर मिलावटी घी की आशंका पर खाद्य सुरक्षा संयुक्त आयुक्त डॉ. एसएन धौलपुरिया के सुपरविजन में सैंपल लिए।