अल्लाहगंज (शाहजहांपुर)। थाना अल्लाहगंज पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम कनारी बांक निवासी आरिफ पुत्र जुल्फिकार पहले से ही 16 जून को दर्ज मुकदमा संख्या 113/2026 में बीएनएस की धाराओं 331(4) व 351(3) के तहत वांछित था।