हटा: हटा में सर्व ब्राह्मण समाज का जिला स्तरीय कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान के बाद निकली शोभायात्रा
Hatta, Damoh | May 2, 2026 भगवान श्री परशुराम जी जयंती आयोजन के क्रम में शनिवार 2 मई को हटा में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया,देव श्री गौरीशंकर जी मन्दिर प्रांगण मंगल भवन में भगवान परशुराम जी पूजन, ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं के सम्मान के बाद शाम 5 बजे से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई गाजे बाजे,डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई