सतना। इंद्रा कॉलेज में फीस वृद्धि एवं छात्रों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) के बैनर तले छात्रों ने कॉलेज के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र धरने में शामिल हुए और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान छात्रों ने सिटी एसडीएम को आवेदन सौप समस्या से निजात दिलाने की मांग।