द्वारका साउथ थाना पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सूरज प्रकाश है। द्वारका साउथ थाने में स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी, उसी मामले में सूरज प्रकाश को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से स्कूटी बरामद कर ली है और मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।