द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने कोर्ट के द्वारा भगोड़ा घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अली हुसैन उर्फ लाला उर्फ धीरज के रूप में हुई है। आरोपी पहले से कई मामलों में शामिल रहा है। अकेले बिंदापुर थाने में तीन मामले इसके खिलाफ दर्ज हैं।