बलरामपुर: बलरामपुर पुलिस ने मुंबई से चोरी हुए 174 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग ₹36 लाख है
बुधवार 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चोरी हुए 174 गुमशुदा मोबाइल बरामद होने की जानकारी दी गई जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपए है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा बताया गया की मुंबई से चोरी हुए मोबाइल को मुंबई पुलिस,बलरामपुर पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से बरामद किया गया है। कहा कि यह कार्रवाई पुलिस की तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित करता है।