फारबिसगंज: ठेला मोहन तार टोला में घरेलू काम करने के दौरान एक महिला को विषैला सर्प ने डसा, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के ठेला मोहन तार टोला में घरेलू काम करने के दौरान एक महिला को विषैला सर्प ने डस लिया, जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला ठेला मोहन तार टोला निवासी धीरज ऋषि देव की पत्नी सुशीला देवी बताई जा रही है.