फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के सहवाजपुर में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध.
फारबिसगंज प्रखंड के सहवाजपुर में अवैध खनन लगातार जारी है. स्थानीय लोगों ने नाराजगी प्रकट करते हुए कार्रवाई की मांग की है. इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा बराबर अवैध खनन से खेतिहर जमीन बर्बाद हो रहा है. इस को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की गई. स्थानीय लोगों ने अवैध खनन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.