बहेड़ी: बहेड़ी तहसील परिसर में आग से जली गेहूं की फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए पीड़ित किसानों को बांटे गए चेक
तहसील परिसर में आज मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत पीड़ित किसानों को चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,गौरतलब है बीती 13 अप्रैल की दोपहर में बहेड़ी तहसील क्षेत्र के सिंगोथी और बहादुरगंज गांव में अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई थी इस आग से किसानों का लाखों का गेहूं जल कर राख हो गया था।