शाजापुर: शाजापुर से BJP विधायक अरुण भीमावद की जीत पर हाईकोर्ट ने मोहर लगाई, कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर मनाया जश्न
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए शाजापुर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक अरुण भीमावद की जीत को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक हुकुमसिंह कराड़ा की चुनाव याचिका को खारिज कर दिया।फैसले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर जमकर जश्न मनाया। समर्थकों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।