शाजापुर: सुनेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 48 घंटों में नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
सोमवार दोपहर 3 बजे सुनेरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाजापुर जिले के थाना सुनेरा क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 14 फरवरी को पीड़िता की बहन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है।