उन्नाव: उन्नाव शहर स्थित पुलिस लाइन में तैनात सिपाही गणेश कुमार बने जीएसटी इंस्पेक्टर
Unnao, Unnao | Apr 9, 2026 उन्नाव शहर स्थित पुलिस लाइन में तैनात सिपाही गणेश कुमार ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सीजीएल-2025 परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज /जीएसटी) के पद पर चयनित किया गया। इनकी इस सफलता से जनपद और पुलिस विभाग का नाम रोशन हुआ है। मूल रूप से बुलंदशहर निवासी गणेश कुमार 2019 बैच के सिपाही हैं।