औरैया: ग्राम क्योंटरा में अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, प्रधान के घर के बाहर दिखा था अजगर
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्योंटरा में गुरुवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव के प्रधान के घर के बाहर एक बड़ा अजगर दिखाई दिया। अचानक अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर तक लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पाकर विभाग की टीम रात करीब 9 बजे मौके पर पहुंच