हैदरनगर: मोकहर कला की करोड़ों की ‘शत्रु संपत्ति’ होगी नीलाम, 3 जुलाई को ई-ऑक्शन
हैदरनगर अंचल के मोकहर कला (करीमनडीह) स्थित शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज कई भूखंडों की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत सरकार के अधीन शत्रु संपत्ति अभिरक्षक द्वारा शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 की धारा 8ए के तहत इन जमीनों को ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा।