सोहागपुर: सोहागपुर पुलिस ने कोनी तिराहा से रेत से भरी एक डग्गी को अवैध रूप से पकड़ा, खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई
शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने बुधवार को लगभग 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है की रेत का अवैध परिवहन करते एक डग्गी को पुलिस ने कोनी तिराहे से पकड़ा है,और खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की है,पुलिस ने बताया है की रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था यह डग्गी बालबई गांव से रेत लेकर आ रही थी तभी पुलिस ने इसे पकड़ा है,और खनिज अधिनियम पर कार्यवाही की है।