अजीतमल: भगवती देवी निषाद ने कहा कि महिलाओं के हित में नहीं था बिल, इसलिए विरोध जरूरी, अपर्णा यादव पर नेता जी के अपमान का आरोप
समाजवादी पार्टी की नेत्री भगवती देवी निषाद ने कहा कि संबंधित बिल महिलाओं के हित में नहीं था। इसलिए उसका विरोध करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया। कहा कि अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर श्रद्धेय नेता जी का अपमान किया है।