मंझनपुर: जनकपुर में नहरों में पानी नहीं, टंकी से सप्लाई बंद, भाकियू अंबावता ने खोला मोर्चा
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की बैठक सोमवार को सिराथू तहसील के जनकपुर मजरा जुवरा में आयोजित की गई, जिसमें किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने की, जबकि संचालन सिराथू तहसील उपाध्यक्ष धनराज सिंह पटेल ने किया।