विष्णुगढ़: NH-522 पर सूखे पेड़ बने मौत का खतरा, मंडरा रहा है बड़ा हादसा
NH-522 पर मौत बनकर खड़े हैं सैकड़ों सूखे पेड़, मंडरा रहा बड़ा खतरा। नेशनल हाईवे-522 (हजारीबाग सिंघानी फोरलेन से बगोदर) के किनारे वर्षों से खड़े सैकड़ों सूखे और जर्जर पेड़ अब आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। यह विशालकाय पेड़, जो कभी सड़क को हरियाली देते थे, अब खोखले होकर किसी भी समय गिरने की कगार पर हैं।