बरियातु: बनवार गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किशोरी की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
बारियातू थाना क्षेत्र के बनवार गांव में मंगलवार की शाम 4 बजे पानी भरे गड्ढे में डूब जाने से एक 15 वर्ष से किशोरी की मौत हो गई। जिसकी पहचान निर्मल गंझु की पुत्री खुशबू कुमारी 15 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी अपने घर के मवेशियों को पानी भरे गड्ढे कि ओर चराने के लिए गई थी कि इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में वह फिसल कर डूब गई।