शामली: शामली के माजरा रोड पर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया
Shamli, Shamli | Apr 23, 2026 गुरूवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि आपरेशन सवेरा के तहत थाना आदर्श मंडी पुलिस ने शामली के माजरा रोड व जिला अस्पताल शामली के नजदीक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों और खास तौर पर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।