बिलग्राम: नेवादा परस गांव में घर के अंदर निकला जहरीला कोबरा, परिवार में दहशत, रेस्क्यू टीम का इंतजार
Bilgram, Hardoi | Jun 22, 2026 हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के नेवादा परस गांव में एक घर के अंदर जहरीला कोबरा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल आए और सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी।