बंजरिया: राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर में बुधवार को छात्रों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर में बुधवार दो बजे छात्रों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एचएम ने कहा कि शिक्षा विकास की नींव है। यह अंकों का खेल नही बल्कि चरित्र निर्माण करता है। शिक्षा समाज मे अनुशासन,सहानुभूति व मानवीय मूल्यों को विकसित करता है। मौके पर मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।