कांके: रांची के तमाड़ में बुजुर्ग की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Kanke, Ranchi | Jun 27, 2026 रांची के तमाड़ में बुजुर्ग की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि रांची के तमाड़ में जमीन विवाद में 70 वर्षीय गोविंद महतो की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया है।