बिजनौर: बिजनौर के गांव भगेन में गुलदार के ख़ौफ़ से ग्रामीण कर रहे हैं पहरा
Bijnor, Bijnor | Dec 17, 2024 बिजनौर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगातार गुलदार की दहशत बरकरार है। बिजनौर जिले में 2 साल के भीतर गुलदार ने दो दर्जन से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मंगलवार को भी समय करीब शाम 6:00 बजे गांव भगेन में गुलदार दिखाई दिया। गुलदार के खौफ का आलम यह है। कि दिन ढलते ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने दरवाजे बंद कर लेते हैं।