हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने देशी पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
जंक्शन पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्तौल व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुरेशिया पुलिस चौकी प्रभारी एसआई गुरदेव सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम ने सुरेशिया से न्यू हाउसिंग बोर्ड की तरफ जाने वाली सड़क पर संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक को रुकवाकर तलाशी ली।