अनूपपुर: चोलना में गजराजों की दस्तक
37 दिन बाद फिर अनूपपुर की सीमा में पहुंचा चार हाथियों का दल
अनूपपुर जिले के जैतहरी क्षेत्र के चोलना में बुधवार रात करीब 8:50 बजे छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल से चार हाथियों का दल गूजरनाला मार्ग से प्रवेश कर बचहा टोला क्षेत्र में विचरण करता देखा गया। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है तथा ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।