बरेली: सीएम डैशबोर्ड में बरेली ने चमक बिखेरी, पूरे प्रदेश में नंबर-2 बनकर मारी बाजी
बरेली से बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। अप्रैल 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली ने पूरे उत्तर प्रदेश में ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। विकास कार्यक्रमों में बरेली को चौथा स्थान, जबकि राजस्व कार्यों में दूसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व, लगातार समीक्षा बैठकों और अधिकारियों-कर्मचारियो