माकड़ोन: कनसिया में कारगिल विजय दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, फौजियों के साथ पौधरोपण
Makdon, Ujjain | Jul 26, 2026 रविवार दोपहर 3 बजे कनसिया मंडल भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्र डान ने कारगिल विजय दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर कनासियां में फौजी भाइयों के साथ पौधरोपण किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ आशीर्वाद दाता उमा शंकर आर्य समेत मनोज, शैलेंद्र, रवि और अन्य फौजी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर फौजियों ने अपनी कुछ मांगे भी रखीं।