महोबा: पुलिस ने त्योहारों से पहले थाना कोतवाली नगर में शांति बनाए रखने हेतु दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया
Mahoba, Mahoba | Sep 27, 2025 महोबा में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए एसपी प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस कर संभावित आपात स्थितियों से निपटने का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा प्वाइंट्स का निरीक्षण करते हुए बल को दिशा-निर्देश दिए हैं।