सिकंदरा: सिकंदरा तहसील परिसर में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 52 शिकायतें दर्ज, 2 का मौके पर निस्तारण
सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपर जिलाधिकारी दुष्यंत मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दोपहर 2 बजे तक कुल 52 शिकायतें दर्ज की गईं। अपर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपत