सांगानेर: जयपुर के गोविंदगढ़ और किशनगढ़ रेनवाल में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमले में एक पक्ष के तीन लोग हुए घायल
जयपुर के गोविंदगढ़ और किशनगढ़ रेनवाल थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया। आरोप है कि एक पक्ष के लोग कैंपर गाड़ी और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।