गुना नगर: बमौरी थाना क्षेत्र में रिश्ते हुए तार-तार चचेरे भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, हुई प्रेगनेंट
गुना जिले के बमौरी थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक चचेरे भाई ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बहन को हवस का शिकार बना डाला। इस घिनौनी करतूत के कारण नाबालिग पांच महीने की गर्भवती हो गई थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।