कौंच: कोंच में अंडा रोड पर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर
Konch, Jalaun | Jun 16, 2026 कोंच क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 11 बजे अंडा रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अजय कुमार (22) पुत्र नंद किशोर अहिरवार निवासी बरोदा कला गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है।