आगरा: एक शातिर किस्म के अभियुक्त को रेलवे स्टेशन आगरा कैंट के खेरिया पुल के पास से किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Feb 11, 2024 पुलिस अधीक्षक रेलवे आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देशन में एक शातिर किस्म के अभियुक्त को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के खेरिया पुल के पास से गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन एवं एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।