अजीतमल: कोतवाली पुलिस ने साधू ठाबा के पास से अभियुक्त को एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे रविवार सुबह 8 बजे थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मानवेन्द्र सिंह उर्फ गुल्टू गुर्जर को हाइवे के किनारे साधू ढाबा के पास से गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा , 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।