अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक घायल
जनपद भिंड से बाइक द्वारा सुखबीर सिंह पुत्र दशरथ सिंह शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से कानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज ओवर ब्रिज के समीप पहुंचे के तभी तेज रफ्तार आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुखबीर घायल हो गया। एंबुलेंस के द्वारा उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।