बख्शी का तालाब: महिला के अपहरण और यौन शोषण के आरोपी को सैरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कथित रूप से अपहरण, बंधक बनाकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर 30 मई 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने की कार्रवाई तत्काल पूरी की।