बरेली: नवाबगंज में महिला से ससुरालीजनों ने की दहेज की मांग, की मारपीट, लगाई फांसी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र ने बताया कि उसने अपनी भतीजी जावित्री की शादी तीन साल पहले थाना क्योलड़िया के गांव जावेदा निवासी समाचरण की साथ की थी। शादी के बाजद से ही भतीजी के ससुरालीजन मार-पीट कर दान दहेज की मांग करते थे। इसी को लेकर भतीजी ने शनिवार रात फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी। उसकी जानकारी घर वालों को लगी।